top of page

शिवजी की आरती : ॐ जय शिव ओंकारा



शिवजी की आरती :


ॐ जय शिव ओंकारा

जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।

ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव...॥


एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।

हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव...॥

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।

त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव...॥


अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।

चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव...॥



श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।

सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव...॥


कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।

जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥ ॐ जय शिव...॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।

प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव...॥


काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।

नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ जय शिव...॥

त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।

कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ जय शिव...॥



Related Posts

See All
Aarti of Guruvar

गुरुवर की आरती प्यारे गुरुवर की आरती करूँ गुरुवर की। जय गुरुदेव अमल अविनाशी, ज्ञानरूप अन्तर के वासी, पग पग पर देते प्रकाश, जैसे किरणें...

 
 
Ekadashi Aarti

यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत है एकादशी की आरती। इस आरती में सभी एकादशियों के नाम शामिल है। ॐ जय एकादशी, जय एकादशी, जय एकादशी माता। विष्णु पूज

 
 

Explore the Collection

Join the Journals

Join our email list and get access to specials deals exclusive to our subscribers.

Thanks for submitting!

© 2020-2025
SHOKESH INDIA (Shokesh Enterprises) Lakherapura road , bhopal-462001 

Subscribe to our awesome emails.

Get our latest offers and news straight in your inbox.

Blog 

Make Money with Us

NEED ASSISTANCE?
Email- help.shokesh@gmail.com , Call- +91 89659 35384 
Our Address- SHOKESH INDIA, Rajazariwala Lakherapura road , Bhopal 462001
  • facebook
  • instagram
  • youtube
ChatGPT Image Jul 16, 2025, 12_55_38 AM.png
©2019- 25 SHOKESH INDIA (Shokesh Enterprises) All Rights Reserved
bottom of page