top of page

Shri Gurudev Chalisa Lyrics in Hindi | Guru Purnima Chalisa


भगवदाराधना

यह ब्लॉग धार्मिक भावना से प्रवृत्त होकर बनाया गया है। इस ब्लॉग की रचनाएं श्रुति एवं स्मृति के आधार पर लोक में प्रचलित एवं विभिन्न महानुभावों द्वारा संकलित करके पूर्व में प्रकाशित की गयी रचनाओं पर आधारित हैं। ये ब्लॉगर की स्वयं की रचनाएं नहीं हैं, ब्लॉगर ने केवल अपने श्रम द्वारा इन्हें सर्वसुलभ कराने का प्रयास किया है। इसी भाव के साथ ईश्वर की सेवा में ई-स्तुति



श्री गुरु चालीसा ||ॐ नमो गुरुदेव दयाला || Om Namo Gurudev Dayala || Shri Gurudev Chalisa Lyrics in Hindi || Guru Dev Chalisa || Guru Purnima Chalisa



।। दोहा ।।





ॐ नमो गुरुदेवजी, सबके सरजन हार।


व्यापक अंतर बाहर में, पार ब्रह्म करतार।।




देवन के भी देव हो, सिमरुं मैं बारम्बार।


आपकी किरपा बिना, होवे न भव से पार।।




ऋषि-मुनि सब संत जन, जपें तुम्हारा जाप।


आत्मज्ञान घट पाय के, निर्भय हो गये आप।।




गुरु चालीसा जो पढ़े, उर गुरु ध्यान लगाय।


जन्म-मरण भव दुःख मिटे, काल कबहुँ नहिं खाय।।




गुरु चालीसा पढ़े-सुने, रिद्धि-सिद्धि सुख पाय।


मन वांछित कारज सरें, जन्म सफल हो जाय।।




।। चौपाई ।।


ॐ नमो गुरुदेव दयाला,


भक्तजनों के हो प्रतिपाला।


पर उपकार धरो अवतारा,


डूबत जग में हंस उबारा।।




तेरा दरश करें बड़भागी,


जिनकी लगन हरि से लागी।


नाम जहाज तेरा सुखदाई,


धारे जीव पार हो जाई।।




पारब्रह्म गुरु हैं अविनाशी,


शुद्ध स्वरूप सदा सुखराशी।


गुरु समान दाता कोई नाहीं,


राजा प्रजा सब आस लगायी।।




गुरु सन्मुख जब जीव हो जावे,


कोटि कल्प के पाप नसावे।


जिन पर कृपा गुरु की होई,


उनको कमी रहे नहिं कोई।।




हिरदय में गुरुदेव को धारे,


गुरु उसका हैं जन्म सँवारें।


राम-लखन गुरु सेवा जानी,


विश्व-विजयी हुए महाज्ञानी।।




कृष्ण गुरु की आज्ञा धारी,


स्वयं जो पारब्रह्म अवतारी।


सद्गुरु कृपा अती है भारी,


नारद की चौरासी टारी।।




कठिन तपस्या करें शुकदेव,


गुरु बिना नहीं पाया भेद।


गुरु मिले जब जनक विदेही,


आतमज्ञान महा सुख लेही।।




व्यास, वसिष्ठ मर्म गुरु जानी,


सकल शास्त्र के भये अति ज्ञानी।


अनंत ऋषि मुनि अवतारा,


सद्गुरु चरण-कमल चित धारा।।




सद्गुरु नाम जो हृदय धारे,


कोटि कल्प के पाप निवारे।


सद्गुरु सेवा उर में धारे,


इक्कीस पीढ़ी अपनी वो तारे।।




पूर्वजन्म की तपस्या जागे,


गुरु सेवा में तब मन लागे।


सद्गुरु-सेवा सब सुख होवे,


जनम अकारथ क्यों है खोवे।।




सद्गुरु सेवा बिरला जाने,


मूरख बात नहीं पहिचाने।


सद्गुरु नाम जपो दिन-राती,


जन्म-जन्म का है यह साथी।।




अन्न-धन लक्ष्मी जो सुख चाहे,


गुरु सेवा में ध्यान लगावे।


गुरुकृपा सब विघ्न विनाशी,


मिटे भरम आतम परकाशी।।




पूर्व पुण्य उदय सब होवे,


मन अपना सद्गुरु में खोवे।


गुरु सेवा में विघ्न पड़ावे,


उनका कुल नरकों में जावे।।




गुरु सेवा से विमुख जो रहता,


यम की मार सदा वह सहता।


गुरु विमुख भोगे दुःख भारी,


परमारथ का नहीं अधिकारी।।




गुरु विमुख को नरक न ठौर,


बातें करो चाहे लाख करोड़।


गुरु का द्रोही सबसे बूरा,


उसका काम होवे नहीं पूरा।।




जो सद्गुरु का लेवे नाम,


वो ही पावे अचल आराम।


सभी संत हैं नाम से तरिया,


निगुरा नाम बिना ही मरिया।।




यम का दूत दूर ही भागे,


जिसका मन सद्गुरु में लागे।


भूत, पिशाच निकट नहीं आवे,


गुरुमंत्र जो निशदिन ध्यावे।।




जो सद्गुरु की सेवा करते,


डाकन-शाकन सब हैं डरते।


जंतर-मंतर, जादू-टोना,


गुरु भक्त के कुछ नहीं होना।।




गुरू भक्त की महिमा भारी,


क्या समझे निगुरा नर-नारी।


गुरु भक्त पर सद्गुरु बूठे,


धरमराज का लेखा छूटे।।




गुरु भक्त निज रूप ही चाहे,


गुरु मार्ग से लक्ष्य को पावे।


गुरु भक्त सबके सिर ताज,


उनका सब देवों पर राज।।




।। दोहा ।।



यह सद्गुरु चालीसा, पढ़े सुने चित्त लाय।


अंतर ज्ञान प्रकाश हो, दरिद्रता दुःख जाय।।


गुरु महिमा बेअंत है, गुरु हैं परम दयाल।


साधक मन आनंद करे, गुरुवर करें निहाल।।




।। सभी प्रेम से बोलो गुरुदेव भगवान की जय ।।

Related Posts

See All
Shiva Chalisa in Hindi

।।दोहा।। श्री गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान। कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान॥ जय गिरिजा पति दीन दयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥...

 
 
Shri Vishnu Chalisa

एकादशी पर श्री विष्णु पूजन का विशेष महत्व है। यह चालीसा विष्‍णु जी को प्रिय है। एकादशी पर श्री विष्णु चालीसा का पाठ पढ़ने से वे सारे...

 
 

Explore the Collection

Join the Journals

Join our email list and get access to specials deals exclusive to our subscribers.

Thanks for submitting!

© 2020-2025
SHOKESH INDIA (Shokesh Enterprises) Lakherapura road , bhopal-462001 

Subscribe to our awesome emails.

Get our latest offers and news straight in your inbox.

Blog 

Make Money with Us

NEED ASSISTANCE?
Email- help.shokesh@gmail.com , Call- +91 89659 35384 
Our Address- SHOKESH INDIA, Rajazariwala Lakherapura road , Bhopal 462001
  • facebook
  • instagram
  • youtube
ChatGPT Image Jul 16, 2025, 12_55_38 AM.png
©2019- 25 SHOKESH INDIA (Shokesh Enterprises) All Rights Reserved
bottom of page